पुणे में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबलाइंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करना किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहद जरूरी थी, लेकिन एक मूंगफली बेचने वाले ने इस पर रोड़ा अटका दिया. हम बात कर रहे हैं चेन्नई के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी की जो कभी इतने गरीब थे कि वो सड़क किनारे अपने भाई के साथ मूंगफली बेचते थे. लेकिन अब यही मूंगफली बेचने वाला दुनिया का बड़ा गेंदबाज है और उसने पंजाब के खिलाफ सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट ले डाले.
लुंगी एन्गिडी ने अपनी कहर बरपाती गेंदों पर क्रिस गेल, लोकेश राहुल, आर अश्विन और एंड्रयू टाय को आउट किया. लुंगी एन्गिडी चेन्नई के लिए सबसे कम रन देकर 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. लुंगी ने आशीष नेहरा की बराबरी की, उन्होंने भी 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

लुंगी एन्गिडी(iplt20.com)
लुंगी एन्गिडी पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं और वो 5 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं. लुंगी ने पंजाब के खिलाफ अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है. एन्गिडी ने महज 12.22 के औसत से 9 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी सिर्फ 6.11 है.
लुंगी एन्गिडी ने अपना टेस्ट डेब्यू और वनडे डेब्यू टीम इंडिया के खिलाफ ही किया था. उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. इसीलिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 50 लाख रु. में खरीदा.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2wVPZ0q
No comments:
Post a Comment