आईपीएल 11 के आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब को 5 विकेट से हरायारविवार को आईपीएल 11 के आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में सुरेश रैना ने 48 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी खेली. रैना ने अपनी मैच जिताऊ पारी के दौरान एक ऐसी कुर्बानी दी, जिसे देख सभी फैंस की आंखों में खुशी के आंसू आ गए.
दरअसल पंजाब के खिलाफ चेन्नई को आखिरी दो ओवर में 13 रनों की जरूरत थी. पंजाब के लिए एंड्रयू टाय गेंदबाजी कर रहे थे और सामने स्ट्राइक पर थे सुरेश रैना. रैना ने टाय की जमकर खबर लेते हुए उनकी पहली पांच गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगा दिए. टाय की आखिरी गेंद पर रैना बड़ी आसानी से मैच जिता सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. रैना ने टाय की गेंद को आराम से खेलकर कोई रन नहीं लिया. रैना ने विनिंग शॉट मारने के लिए धोनी को मौका दिया.
धोनी ने छक्के से खत्म किया सिक्स
अगले ओवर में धोनी स्ट्राइक पर आए और सामने मोहित शर्मा थे, जिनकी पहली ही गेंद पर धोनी ने हुक शॉट खेल छक्का लगा दिया और चेन्नई की टीम 5 विकेट से मैच जीत गई. धोनी के इस छक्के के बाद सभी फैंस खुशी से नाच उठे. आपको बता दें एम एस धोनी ने आईपीएल में 5वीं बार छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई है. अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने आईपीएल में 4000 रन भी पूरे किए. वो 7वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में इस आंकड़े को छुआ है.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2GBwcD9
No comments:
Post a Comment