![]() |
| Chennai super kings |
एमएस धोनी को मौजूदा क्रिकेट वर्ल्ड का सबसे शातिर कप्तान माना जाता है. वह बहुत दूर की सोचते हैं. यही वजह है कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 9 के 9 सीजनों में प्लेऑफ में जगह बनाई है. धोनी इस सीजन में गजब के रंग में हैं और अपने विरोधियों को चारों खाने चित करने के लिए आमादा हैं.
जब सीएसके 13वें मैच में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो गई तो धोनी ने 14वें मैच के लिए अपने सबसे धुरंधर खिलाड़ी शेन वॉटसन को आराम दे दिया. वह इसलिए क्योंकि धोनी इस कदम के सहारे एक तीर से दो निशाने लगाना चाहते थे. पहली बात तो ये कि शेन वॉटसन ने अभी तक इस सीजन में 13 मैच खेले हैं और चूंकि वह ऑलराउंडर हैं इसलिए वह गेंद और बल्ले से खूब मेहनत भी करते हैं.
यही वजह रही कि धोनी ने उनको आराम देना मुनासिब समझा. जाहिर है कि धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले क्वालीफायर एक में कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहते. वहीं दूसरी ओर वह फाफ डु प्लेसी को मौका देना चाहते थे, जैसा कि डु प्लेसी एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे तो अब शायद ही धोनी उन्हें याद करें

धोनी के पास हर परिस्थिति के लिए अलग प्लान:
इस बात का खुलासा गेंदबाज दीपक चहर ने किया था. उन्होंने धोनी की शातिर योजना के बारे में जो बताया वह दूसरी टीमों की घिग्घी बांधने के लिए पर्याप्त है. उन्होंने कहा कि इस मैच के लिए वॉटसन को आराम दिया गया था.
वहीं अगर पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ केकेआर हार जाती तो मुझे भी आराम दे दिया गया होता. जाहिर है कि धोनी के पास हर परिस्थिति के लिए अलग प्लान हैं. यही वजह है कि धोनी ने इस आईपीएल की सबसे उम्रदराज मानी जा रही सीएसके टीम में जान फूंक दी है.
बहरहाल, अब धोनी की नजर पूरी तरह से प्लेऑफ पर है. सनराइजर्स हैदराबाद भले ही प्वाइंट टेबल में टॉप पर है लेकिन उसने पिछले तीन मैचों में लगातार हार झेली है. इस तरह से मैच में उतरने से पहले धोनी की टीम के पास मनोवज्ञानिक लाभ जरूर होगा. इसके अलावा केन विलियमसन की टीम के लिए सबसे बुरी खबर यह भी है कि वह उस टीम के खिलाफ क्वालीफायर 1 में भिड़ने जा रहे हैं जिन्होंने मौजूदा सीजन में उन्हें दो बार धूल चटाई है.
वैसे एमएस धोनी को क्वालीफायर में उतरने के पहले कुछ चीज़ों को ध्यान में रखना होगा. क्योंकि 25 अप्रैल के बाद उन्होंने जिस मैच में जीत हासिल की है उसके बाद वाला मैच वे हारे हैं. इस लिहाज से पंजाब के खिलाफ मैच जीतन के बाद क्वालीफायर-1 में उनकी शामत आ सकती है. जाहिर है कि धोनी इसे कतई दोहराना नहीं चाहेंगे.

छक्के लगाने के मामले में टॉप पर हैं धोनी की टीम:
वैसे कुछ चीजें हैं जो सीएसके के हौसले बुलंद करती हैं. गौर करने वाली बात है कि मौजूदा सीजन में सीएसके के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा गदर मचाया है. उन्होंने हर विकेट के लिए औसतन 37 रन जोड़े हैं और रन रेट काबिले तारीफ 9 से ऊपर का रहा है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके बल्लेबाज चौक-छक्के लगाने में कोई कोताही नहीं बरतते.
वैसे रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में है और 130 छक्के लगाने के साथ वे मौजूदा आईपीएल सीजन की सिक्सर किंग टीम हैं. भले ही हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस आईपीएल सीजन में सबसे सधी हुई गेंदबाजी की हो लेकिन पिछले कुछ मैचों से वे गड़बड़ा गए हैं. आईपीएल 2018 में लगे 4 शतकों में से 3 शतक उन्हीं की टीम के खिलाफ लगाए गए हैं.
जाहिर है कि जब वे प्लेऑफ में धोनी की टीम के खिलाफ उतरेंगे तो शेन वॉटसन से उन्हें बचकर रहना होगा. क्योंकि वह आराम करके आ रहे हैं और वह गेंद और बल्ले दोनों से कहर बरपा सकते हैं. वॉटसन इस सीजन में अब तक 438 रन बनाने के साथ 27 छक्के लगा चुके हैं.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2IADhd4

No comments:
Post a Comment