प्रिंस ऑफ कोलकाता पर बनेगी फिल्म, छोटे परदे की 'महारानी' करेंगी प्रोड्यूस - Top hindi breaking news,Hindi news,Breaking hindi news

Breaking news app brings you the latest news and videos from the Hindi Top Breaking News studios in India. Stay tuned to the latest news stories form India and the world. Access videos and photos on your device with the Hindi top breaking news India news app.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 22, 2018

प्रिंस ऑफ कोलकाता पर बनेगी फिल्म, छोटे परदे की 'महारानी' करेंगी प्रोड्यूस

prince of kolkata
prince of kolkata
सचिन तेंदुलकर पर 'सच‍िन: अ ब‍िल‍ियन ड्रीम्‍स' और महेंद्र स‍िंह धोनी पर 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' फ‍िल्‍म बन चुकी है.
महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेटर झूलन गोस्वामी व महानतम तेज गेंदबाज कपिल देव की जिंदगी को फिल्मी परदे पर उतारने की तैयारी चल रही है. अब इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया हैं.

बताया जा रहा है कि ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’ नाम की किताब को फ़िल्म की शक्ल देने के लिए एकता कपूर का बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड काफी उत्साहित है. ‘ए सेंचुरी इज़ नॉट इनफ’ किताब सौरव गांगुली की जिंदगी पर आधारित है. खुद गांगुली इस किताब के सह लेखक हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बायोपिक को लेकर बालाजी टेलीफिल्म्स से उनकी बातचीत चल रही है.

बताया जा रहा है कि निर्देशक को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी है. एकता कपूर की टीम मुंबई के किसी निर्देशक को चाहते हैं, जबकि गांगुली कोलकाता के किसी निर्देशक को चाहते हैं.

बता दें कि अभी महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव पर बायोपिक बन रही हैं. इसके पहले सचिन तेंदुलकर पर 'सच‍िन: अ ब‍िल‍ियन ड्रीम्‍स' और महेंद्र स‍िंह धोनी पर 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' फ‍िल्‍म बन चुकी है.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2KMgUOC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages