![]() |
csk
आईपीएल-11 में लीग मैच ख़त्म हो चुके हैं. 22 मई से प्लेऑफ की जंग शुरू होनी है. सनराइज़र्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली. ख़ास बात ये रही कि दो साल के बैन के बाद वापसी कर रहीं चेन्नई और राजस्थान दोनों ने प्लेऑफ में जगह बनाई. हम आपको बता रहे हैं उन टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा बार फाइनल में जगह बनाई. (BCCI)
2/ 5
सबसे पहले हम बात करेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की. बैंगलोर भले ही 11 साल में एक भी बार आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर सकी लेकिन वो तीन बार फाइनल में जगह बनाने में ज़रूर कामयाब रही. विराट की बैंगलोर फाइनल ना जीती हो लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में माहिर है. अब तक आरसीबी 5 बार प्लेऑफ में जा चुकी है. (BCCI)
3/ 5
कोलकाता नाइट राइडर्स दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. वहीं टीम दो बार फाइनल और 6 बार प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही. (BCCI)
4/ 5
दूसरे नम्बर पर मुंबई इंडियंस का नाम आता है. मुंबई के नाम सबसे ज़्यादा बार आईपीएल जीतने का रिकॉर्ड है. तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इतिहास में 7 बार प्लेऑफ और 4 बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है. (BCCI)
|
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2IE0KtW

No comments:
Post a Comment