पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम भी IPL फाइनल खेलेगी! - Top hindi breaking news,Hindi news,Breaking hindi news

Breaking news app brings you the latest news and videos from the Hindi Top Breaking News studios in India. Stay tuned to the latest news stories form India and the world. Access videos and photos on your device with the Hindi top breaking news India news app.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 22, 2018

पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम भी IPL फाइनल खेलेगी!

चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला क्वालिफायर मुंबई में शाम 7 बजे
आईपीएल 11 का पहला क्वालिफायर शाम 7 बजे चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जो टीम जीतेगी वो फाइनल में पहुंचेगी और जो टीम हारेगी वो भी फाइनल में पहुंचेगी. हैरान ना हों, दरअसल ये बयान आरसीबी के बल्लेबाज और पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने दिया है. जिनका मानना है कि आईपीएल 11 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ही खिताबी मुकाबला होगा.

एबी डीविलियर्स ने एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए कहा, मुझे जरा भी हैरानी नहीं होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से फाइनल में भिड़ेगी.' डीविलियर्स ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि एम एस धोनी तीसरी बार चेन्नई को आईपीएल खिताब दिलाएंगे.

डीविलियर्स का बयान कुछ हद तक सही भी है. हैदराबाद और चेन्नई की टीमों ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते थे. आईपीएल 11 में चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी सबसे बेस्ट है और हैदराबाद की गेंदबाजी. इन दोनों ही टीमों में से अगर कोई भी पहला क्वालिफायर हारेगा तो उसका सामना राजस्थान या कोलकाता से होगा जो चेन्नई और हैदराबाद के मुकाबले कमजोर टीमें हैं. आपको बता दें एलिमिनेटर मुकाबला कोलकाता में राजस्थान और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2x8CTgm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages