महिला टी20 चैलैंज : सुपरनोवाज़ ने ट्रेलब्लेज़र्स को 3 विकेट से हराया - Top hindi breaking news,Hindi news,Breaking hindi news

Breaking news app brings you the latest news and videos from the Hindi Top Breaking News studios in India. Stay tuned to the latest news stories form India and the world. Access videos and photos on your device with the Hindi top breaking news India news app.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 22, 2018

महिला टी20 चैलैंज : सुपरनोवाज़ ने ट्रेलब्लेज़र्स को 3 विकेट से हराया

women T20
women T20
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 चैलेंज प्रदर्शनी मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज़ ने स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेज़र्स को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया. सुपरनोवाज़ ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे. सुपरनोवाज़ ने इस लक्ष्य को मैच की आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर हासिल कर लिया.

सुपरनोवाज़ के लिए डेनियल वॉट ने सबसे ज़्यादा 24 रन बनाए. मिताली राज ने 22 रनों की पारी खेली. हरमनप्रीत ने 21 रनों का योगदान दिया. ट्रेलब्लेज़र्स की ओर से पूनम यादव औ सुज़ी बेट्स ने दो-दो विकेट लिए. झूलन गोस्वामी और एकता बिष्ट को एक-एक सफलता मिली.

ट्रेलब्लेज़र्स की ओर से न्यूज़ीलैंड की सुज़ी बेट्स ने सबसे ज़्यादा 32 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए.

जमियास रोड्रिगेज ने 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली. दीप्ती शर्मा ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए. कप्तान स्मृति मंधाना ने 14 रनों का योगदान दिया. शिखा पांडे 14 रन बनाकर नाबाद रहीं. सुपरनोवाज़ की ओर से मेगन शट और एलिसा पेरी ने दो-दो विकेट लिए. अनुजा पाटिल और राजेश्वरी गायकवाड़ को एक-एक सफलता मिली.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2rZZJlF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages