![]() |
shridevi murder case
श्रीदेवी की आक्समिक मृत्यु की खबर सभी के लिए चौंकाने वाली थी. 24 फरवरी को दुबई के एक होटेल कमरे के बाथरुम में वो मृत पाई गईं थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार बाथटब में डूब जाने से उनकी मौत हुई और इस मामले में आरोपी रहे उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर को क्लीन चिट भी मिली लेकिन अब इस मामले में एक आरोप सामने आ रहा है.
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक पूर्व पुलिस ऑफिसर वेद भूषण इस पूरे मामले को एक झूठ मानते हैं और श्रीदेवी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या मानते हैं. वेद भूषण का दावा है कि उन्होंने इस मामले में अपनी निजी जाँच की है और इस जाँच में कुछ बातें सामने आई हैं. वेद भूषण ने कहा कि श्रीदेवी की मृत्यु एक हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है और वो कह रहे हैं कि इस मामले में दाउद भी शामिल है. इस पुलिस अफसर ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपनी निजी जाँच की और वो उस होटेल में भी ठहरा जहां श्रीदेवी की मौत हुई. स पूर्व पुलिस अफसर के अनुसार जो कहानी श्रीदेवी की मौत को लेकर सुनाई गई है वो अविश्वसनीय लग रही है. वेद भूषण खुद उस होटेल में ठहरे हैं और उनके अनुसार जिस कमरे में श्रीदेवी रुकीं थीं उसके बाथटब में डूबना लगभग असंभव है. हालांकि इस दावे और जाँच का कोई कानूनी आधार नहीं है और श्रीदेवी की मौता का केस दोबारा खोलना पूरी तरह से श्रीदेवी के परिवार या दुबई पुलिस पर निर्भर करता है. |
from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2Llv9ej

No comments:
Post a Comment